Explore

Search

July 3, 2026 3:33 am

सिवान : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझते हुए शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक बनाना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी रवि रंजन ने की। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अनिवार्यता पर विस्तार से चर्चा की। रवि रंजन ने संदेश दिया कि सड़क पर अनुशासन और नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में प्रेरक नारे जैसे “सड़क सुरक्षा, जीवन की रक्षा” लगाए गए और कर्मचारियों ने सुरक्षित व जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने की शपथ ली।

कार्यशाला में एडीटीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है और यह हमारे समाज की समग्र सुरक्षा से जुड़ा हुआ विषय है। कार्यक्रम के दौरान जिलेवासियों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर