Explore

Search

April 4, 2026 1:53 am

सिवान : तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान रहे उपभोक्ता

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : सिवान ग्रिड से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को गुरुवार को तीन घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इस दौरान विंटर मेंटेनेंस का कार्य किया गया, जिसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप रहने से मोबाइल चार्जिंग, कंप्यूटर और अन्य विद्युत उपकरणों से जुड़े कार्य पूरी तरह बाधित हो गए।

लोग बिजली आने का इंतजार करते नजर आए, जबकि कई जरूरी काम रुक गए। शहरवासियों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा बार-बार बिजली आपूर्ति बंद करना आम बात हो गई है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित होती है।

सिवान पावर ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियंता शशांक भूषण ने जानकारी दी कि गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इस दौरान पावर ग्रिड और उससे जुड़े सभी 33 केवी लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य किया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर