Explore

Search

July 3, 2026 4:36 am

सिवान : इंटर व मैट्रिक परीक्षा का शिड्यूल जारी होते ही तैयारी में जुटे छात्र-छात्राएं

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी में पूरी गंभीरता से जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट की परीक्षा आगामी 1 फरवरी से और मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी।

परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और प्रोत्साहन राशि पाने की चाहत में छात्र-छात्राएं देर रात तक पढ़ाई कर रहे हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों ने बताया कि उनका लक्ष्य अच्छे अंक लाकर प्रथम श्रेणी में पास होना है।विद्यालयों में सिलेबस लगभग पूरा हो चुका है, और अब छात्र-छात्राएं अपने पाठ्यक्रम को रिवाइज कर रहे हैं। एक छात्र ने कहा, “हमें जो पाठ पढ़ाए गए हैं, अब उन्हें बार-बार दोहराना और प्रैक्टिस करना है ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।”

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर