✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को पश्चिमी क्षेत्र के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ “वंदे मातरम्” से हुआ। मंच संचालन निवर्तमान महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक संजय पांडेय ने 21 जनवरी को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों से पदाधिकारी और बूथ अध्यक्षों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल करने का प्रयास करें। यह कार्यक्रम अपने आप में अनोखा होगा, और इसे ऐतिहासिक बनाना हमारी जिम्मेदारी है।
पूर्वी क्षेत्र के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कहा कि उनके क्षेत्र से सभी मंडल और बूथ अध्यक्ष 100% उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। वहीं, अध्यक्ष राहुल तिवारी ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को गांधी मैदान तक लाने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार सिंह, महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, रामपुकार चौहान, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, शर्मा नंद राम, आभा कुशवाहा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह राणा, कला संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष जितेश सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल, जया पासवान, अर्चना सिंह और मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

