Explore

Search

April 4, 2026 3:32 am

सीवान: न्यायालय कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान, 16 जनवरी। सीवान के व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को न्यायालय परिसर में सभी कर्मचारियों ने तालाबंदी करते हुए धरना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में समान काम का समान वेतन, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शुरू करना, वेतन विसंगतियों को दूर करना, और अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति करना शामिल है। इसके साथ ही कई छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान भी वे चाहते हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनके अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। पदोन्नति रोकने और वेतन विसंगतियों के कारण उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल से न्यायालय का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है।

धरने में संघ के जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र तिवारी, महासचिव रंजय कुमार, जय किशोर शर्मा, ध्रुव प्रसाद, प्रेम कुमार, अमरेश कुमार झा, मनोज कुमार, अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, पिंकी कुमारी, रिंकी कुमारी, और जमशेद अली सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर