✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
महाराजगंज (सिवान): अनुमंडल मुख्यालय के पसनौली स्थित रामजानकी नई मठ परिसर में मंगलवार को श्रीराम सेवा समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास सिंह ने की। बैठक में मौनिया बाबा मेला को बिहार सरकार द्वारा राजकीय मेला का दर्जा मिलने पर खुशी व्यक्त की गई।
सदस्यों ने खुशी के इस मौके पर एक-दूसरे को मिठाई खिला कर अपने उल्लास का इजहार किया। समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौनिया बाबा मेला को राजकीय मेला का दर्जा देकर 100 वर्षों की इस परंपरा को जीवंत बना दिया है, जिससे महाराजगंज वासियों को गर्व महसूस हो रहा है।
समिति के संयोजक वासुदेव कुमार ने कहा कि मौनिया बाबा मेला का सबसे बड़ा महत्व एकता और अखंडता है, जहां जाति-पाति का भेदभाव नहीं होता और धर्म-संप्रदाय की सहभागिता बनी रहती है।
बैठक में सचिव नीरज बर्णवाल, प्रदीप बर्णवाल, राकेश कुमार चौरसिया, विजय कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार शाही, विकास श्रीवास्तव, शक्ति कुमार, मिथलेश कुमार, अंबर बर्णवाल, किशन बर्णवाल, संजय बाबा, श्यामसुंदर गुप्ता आदि उपस्थित थे।

