Explore

Search

March 23, 2026 5:29 pm

जीरादेई: बसपा ने मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीरादेई (सिवान): प्रखंड के तितरा गांव में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष धुरेंद्र कुमार राम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश सचिव नजमुल्लाह खान और विशिष्ट अतिथि बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण मांझी व सचिव द्वारिका प्रसाद मौजूद रहे। इस दौरान मायावती की लंबी उम्र की कामना की गई और उनके विचारों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष धुरेंद्र कुमार राम ने कहा कि देश आज गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे समय में मायावती जैसी सशक्त नेतृत्वकर्ता को देश की बागडोर सौंपने की जरूरत है। कार्यक्रम में विजयमल यादव, जितेंद्र राम, जीरादेई विधानसभा अध्यक्ष बिमलेश बौद्ध, हरिलाल मांझी, सुग्रवी निषाद, जनार्दन पटेल, सुनील राम, किशोर पटेल और पीतांबर राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर