Explore

Search

July 3, 2026 4:36 am

सिवान: मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: फतेहपुर स्थित पूर्व मंत्री और पूर्व सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद के आवास पर बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक व्यासदेव प्रसाद ने कहा कि यह भोज केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर चूड़ा-दही भोज का आनंद लेते हैं, जिससे आपसी भाईचारे का संदेश मिलता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह कुशवाहा उर्फ बंटी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सभी को एक-दूसरे को समझने और नज़दीक आने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यह मिलन समारोह आपसी सौहार्द और भाईचारे को प्रोत्साहित करता है।

इस अवसर पर दारौंदा विधायक व्यास सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, अमित कुमार सोनू, जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूनम गिरि, अजीत कुमार, पंकज किशोर सिंह, राजेश श्रीवास्तव, स्मृति कुमुद, राज किशोर मिश्रा, मुकेश कसेरा, इंद्रावती देवी, रंजन श्रीवास्तव, सुनीता जायसवाल, सत्यम सिंह, अभिमन्यु सिंह, अर्चना सिंह, अर्जुन गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, किरण गुप्ता और प्रशांत दुबे समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर