✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सराय थाना क्षेत्र के एमएम कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलहट्टा बाजार निवासी शमशाद अली के पुत्र अमीन अली के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ एमएम कॉलोनी के पास खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से अमीन अली को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान चोर से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। पुलिस अब उसकी निशानदेही पर बाइक चोरी करने वाले गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी हुई है।
पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Author: Samay Siwan
Post Views: 4

