Explore

Search

April 4, 2026 3:50 am

सिवान: 18 को पटना जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जिला कांग्रेस कार्यालय, सिवान में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय की अगुवाई में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। इसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक डॉ. रविंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, और शौकत अली विशेष रूप से उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष डॉ. पांडेय ने जानकारी दी कि 18 जनवरी को पटना के बापू सभागार में जननायक राहुल गांधी सिविल सोसाइटी द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिले के 300 से अधिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, राहुल गांधी उसी दिन दोपहर 1 बजे बिहार प्रदेश कांग्रेस के सदाकत आश्रम में नवनिर्मित राजीव ऑडिटोरियम और इंदिरा अपार्टमेंट का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में सिवान से लगभग 2,000 कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है। उद्घाटन के बाद राहुल गांधी प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. के एहतेशाम ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी सभी धर्म और समुदायों को एकजुट करके विकास की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी का संदेश सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में बापू सभागार और सदाकत आश्रम पहुंचने का आग्रह किया।

पर्यवेक्षक डॉ. रविंद्र नाथ सिंह ने कहा कि हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन कर्नाटक के बेलगावी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर नबी रसूल अंसारी, बृज किशोर सिंह, आरती राय, अहमद नवाज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर