Explore

Search

April 4, 2026 5:16 am

सिवान : जरूरतमंदों के बीच वस्त्र व तिलकुट का वितरण

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट द्वारा शहर के जरूरतमंदों के बीच वस्त्र, तिलकुट, तिलवा और अन्य आवश्यक सामानों का वितरण किया गया। ठंड के मद्देनजर टोपी भी वितरित की गई, जिससे जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के संस्थापक अनमोल कुमार ने कहा कि जिनके पास अपना घर नहीं है, उनके साथ त्योहार मनाना हमारी परंपरा बन चुकी है। वर्षों से हम तिलवा और अन्य उपहार वितरित कर मकर संक्रांति मनाते आ रहे हैं। केशव कुमार ने कहा कि जब हम छोटे बच्चों को उपहार देते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान देखते हैं, तो बेहद अच्छा लगता है। किसी के खुशियों का कारण बनना एक संतोषजनक अनुभव है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिव अभिमन्यु कुमार, सूरज कुमार, राहुल चौधरी, मनकेश्वर जयसवाल, दीपू कुमार, केशव कुमार, प्रियांशु कुमार, विक्की सोनी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर