Explore

Search

March 22, 2026 12:01 pm

महाराजगंज : संतराम पंथ के सत्संग व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): अनुमंडल मुख्यालय स्थित संत रामदास आश्रम परिसर में मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित सत्संग और भंडारे में संतराम पंथ अनुयायियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत संत रामदास की समाधि पर माल्यार्पण से हुई। इसी अवसर पर संत रामदास की पुण्यतिथि भी मनाई गई।

इस आयोजन में मुख्य वक्ता डॉ. संजय ने कहा कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि हम सभी संतराम पंथ के संस्थापक जगदीश दास महाराज के शिष्य हैं और उनके उपदेशों का पालन करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि लोक मत, वेद मत और संत मत में गुप्त मत का अनुसरण हमें अपने गुरु से मिला है। संत रामदास त्याग की प्रतिमूर्ति थे, और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए।

सत्संग के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रतिभा सिंह, बाबूनंद मिश्रा, भाग्य नारायण सिंह, विजय सिंह, भृगुनाथ सिंह, अरविंद प्रसाद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर