Explore

Search

March 5, 2026 4:05 pm

दरौंदा : पूर्व मुखिया के निधन पर शोक

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान): प्रखंड के सिरसांव पंचायत के पूर्व मुखिया सूर्य देव भारती का मंगलवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे और उन्होंने अपने पैतृक आवास पिपरा मठिया में अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर राजद के वरिष्ठ नेता मुन्ना शाही ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सूर्य देव बाबू एक नेक दिल के इंसान और सच्चे समाजसेवी थे। उन्होंने पूर्व मुखिया के पुत्र और वर्तमान मुखिया धनु कुमार भारती एवं मनु कुमार भारती को सांत्वना दी।

इसके अतिरिक्त, शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने वालों में जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव, सरपंच मिथिलेश सिंह, पूर्व प्रमुख विनय सिंह, ब्लू सिंह, छोटे खां, कादिर अहमद आदि शामिल थे। सभी ने पूर्व मुखिया के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर