Explore

Search

April 30, 2026 11:59 pm

बसंतपुर : बेटी के जन्मदिन पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर (सिवान): प्रखंड कार्यालय के खेल मैदान में सोमवार को पैक्स अध्यक्ष सह आपदा प्रबंधन जीवन रक्षक संस्थान के सचिव बालेश्वर राय के नेतृत्व में उनकी पुत्री शिवांशिका यादव के पहले जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू, डीपीएस की प्रिंसिपल कामिनी झा, उर्मिला और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप पौधे दिए गए। बालेश्वर राय ने कहा कि आज बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन जीवन रक्षक संस्थान के तत्वावधान में खेल मैदान में दौड़ और गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया गया। पुरुषों के 1600 मीटर दौड़ में यूपी देवरिया के रोहित कुमार ने प्रथम, विशाल कुमार ने द्वितीय, और शत्रुघ्न कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर