Explore

Search

April 4, 2026 5:03 am

सिवान : अलग-अलग सड़क दुर्घटना महिला समेत दो की मौत

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले के बसंतपुर और दरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया नटरा निवासी चंदेश्वर साह के 28 वर्षीय पुत्र राजू कुमार और गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हुलास छपरा निवासी वीर तिवारी की पत्नी दीपू देवी के रूप में हुई है।

पहली घटना में, कौड़िया नटरा निवासी राजू कुमार अपनी बाइक से बसंतपुर से घर लौट रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

वहीं दूसरी घटना दरौली थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव में घटी, जहां जीप की चपेट में आने से बाइक सवार दीपू देवी की मौत हो गई। वह अपने चाचा के साथ गंगा स्नान के लिए दरौली गई थी। लौटते समय दरौली-मैरवा मुख्य पथ पर मुड़ा गांव के पास जीप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाद में जीप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर