Explore

Search

July 3, 2026 6:51 am

सिवान : विशेष अभियान में 108 गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत एसपी ने 108 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 91 को जेल भेजा गया, जबकि 17 को पुलिस बांड पर छोड़ दिया गया।

इस दौरान हत्या के प्रयास में आठ, विविध कांड में 38, शराब के कांड में 64, हत्या के कांड में दो, और अनुसूचित जाति-जनजाति के कांड में एक गिरफ्तारी की गई।

पुलिस ने 570.900 लीटर देसी शराब और 11.70 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की। अभियान के दौरान 369 वारंट और 70 कुर्की का निष्पादन किया गया। इसके अलावा दो लाख 84 हजार रुपए जुर्माना की राशि वसूल की गई।

चार बाइक, एक स्कूटी, एक ट्रक, 13 बैल और चार बछड़े भी बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर और पुलिस टीम रात भर छापेमारी में जुटी रही। सदर एसडीपीओ और महाराजगंज एसडीपीओ भी छापेमारी में शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर