✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: मंडल कारा में बंद एक बंदी की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बंदी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड निवासी गुड्डू कुमार, पिता चंद्रेश्वर चौरसिया, के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह गुड्डू कुमार को सांस लेने में परेशानी होने लगी। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ। देर शाम उसे वापस जेल ले जाया गया।
गौरतलब है कि गुड्डू कुमार को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसे दस दिन पहले जेल भेजा गया था। बताया जा रहा है कि बंदी की यह दूसरी बार तबीयत बिगड़ी है। जेल प्रशासन ने इस मामले पर उचित ध्यान देने की बात कही है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

