✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
हुसैनगंज (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के हथौड़ा पंचायत के सिरकटही टोला में शनिवार को आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय-दो के अंतर्गत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पशुपालन निदेशालय द्वारा पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुखिया विजय चौधरी ने फीता काटकर किया।
प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. पप्पू कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुओं को समय पर गर्भधारण, उच्च उत्पादकता और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है। शिविर में 49 पशुपालकों के 145 पशुओं के बांझपन का उपचार किया गया। इसके साथ ही कृमिनाशक, मिनरल मिक्सचर, और अन्य आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर डॉ. शोभा कुमारी, डॉ. विजय बहादुर, प्रभात चौधरी, और राजन सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में पशुपालक मुनेशर यादव, शैलेंद्र कुमार, भदई चौधरी समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

