Explore

Search

June 22, 2026 3:42 am

हुसैनगंज : सीओ ने हरिहाुस में हटवाया अतिक्रमण

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के हरिहांस मौजा लोहार टोली में शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर सीओ दिव्य प्रकाश ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को अतिक्रमण मुक्त कराया।

सीओ दिव्य प्रकाश ने बताया कि हरिहांस निवासी बाबूलाल शर्मा, दिलीप शर्मा, अरविंद शर्मा और विद्या शर्मा द्वारा करीब 30 फीट सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किया गया था। यह अतिक्रमण वादी फूल मोहम्मद के आवेदन के आलोक में हटाया गया। हाईकोर्ट ने इस मामले में अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था, जिसे आज कार्यान्वित किया गया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर