Explore

Search

August 5, 2026 1:45 am

बसंतपुर : आपसी विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर (सिवान): थाना क्षेत्र के बैजूबरहोगा गांव में मिट्टी काटने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस मामले में बैजूबरहोगा निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही विवेक रंजन पर मारपीट का आरोप लगाया है।

अभिमन्यु कुमार सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि उनकी जमीन से 100 ट्रेलर मिट्टी काटकर मनरेगा योजना के तहत सड़क निर्माण कराया गया है। इस दौरान हुए विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर