Explore

Search

July 3, 2026 9:20 am

बड़हरिया : अलग-अलग मामलों में महिला समेत चार गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया (सीवान): थाना की गश्त दल ने शुक्रवार की शाम अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में सदरपुर निवासी हत्या मामले में सुगांती देवी, शराब मामले में फरार चल रहे आरोपी छोटेलाल राम, और मारपीट मामले में सुरवलिया के सुनील महतो और चुनचुन साह शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर