Explore

Search

March 22, 2026 12:01 pm

महाराजगंज : मौनिया बाबा मेला को राजकीय मेला का दर्जा मिलने पर खुशी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): उत्तर बिहार के प्रसिद्ध मौनिया बाबा मेला को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान राजकीय मेला का दर्जा दिया है। कैबिनेट द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है।

शनिवार सुबह जगदीशपुर स्थित भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह के आवास पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को साधुवाद दिया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि दशकों पुरानी इस मांग का पूरा होना गर्व की बात है। अब इस वर्ष मेला पहली बार राजकीय मेला के तहत आयोजित होगा, जिससे इसकी भव्यता और प्रशासनिक सहयोग में वृद्धि होगी।

खुशी जाहिर करने वालों में अवधेश पांडेय, अमरजीत सिंह, मानवेंद्र कुमार अभय, हरिशंकर आशीष, मुनमुन सिंह, विनोद बर्णवाल, ओमप्रकाश उर्फ लोहा और संतोष सोनी समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर