Explore

Search

May 26, 2026 6:02 pm

दरौंदा : स्कार्पियो की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान): थाना क्षेत्र के मड़सरा गांव में शुक्रवार को मांझी-बरौली मुख्य पथ पर एक तेज़ रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की पहचान मड़सरा निवासी बच्चा राम की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है।

बताया गया कि सरस्वती देवी खेत में काम करने के लिए जा रही थी, तभी चनचौरा की ओर से तेज़ गति से आ रही स्कार्पियो ने अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई।

ग्रामीणों ने घटनास्थल पर एकत्र होकर गाड़ी छोड़कर भाग रहे चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। स्वजन घायल वृद्धा को इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कार्पियो और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर