Explore

Search

March 22, 2026 11:52 am

महाराजगंज : एचएमपीवी को ले अनुमंडल अस्पताल में विशेष व्यवस्था

✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): एचएमपीवी  मामले को देखते हुए अनुमंडल अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एसएस कुमार ने बताया कि इसके लिए एक स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें 50 बेड लगाए गए हैं। इन 50 बेडों पर आक्सीजन पाइपलाइन लगाई गई है, जो सीधे अस्पताल के आक्सीजन प्लांट से जुड़ी हुई है।

स्पेशल वार्ड में तैनात चिकित्सक, जीएनएम और अन्य कर्मचारियों को पूरी तत्परता के साथ अपने कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, अस्पताल की साफ-सफाई की व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है और कक्ष पूरी तरह से एसी युक्त हैं।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर