✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ
बड़हरिया: विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर प्रखंड के जोगापुर कोठी (पटेल नगर) स्थित एक कोचिंग संस्थान में समाजसेवी नवीन सिंह पटेल ने बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बच्चों को कापी, पेंसिल, किताब और चॉकलेट प्रदान किए गए।
समाजसेवी ने बच्चों को हिंदी भाषा की महत्ता समझाते हुए शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और इसका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बच्चों को हिंदी में पठन-पाठन करने, अपने शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य लोगों से हिंदी में संवाद करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और हिंदी भाषा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सोनाली सिंह, अंशु कुमारी, गुड़िया कुमारी, आराध्या पटेल, रश्मि रानी, अनुष्का कुमारी, सोमया कुमारी, आलोक कुमार, आयान हुसैन, इकरा खातून, समी आलम, जिकरा खातून, समा आलम, मंगलेश सिंह, छोटन सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

