Explore

Search

July 3, 2026 10:48 am

सिवान: 72 कांडों में जब्त शराब की बोतलों पर चला रोलर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों द्वारा जब्त लगभग 7357.48 लीटर शराब की बोतलों को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई की निगरानी उत्पाद निरीक्षक गणेश चंद्र, सदर सीओ (मजिस्ट्रेट), और उत्पाद निरीक्षक पीयूष राज ने की।

रोड रोलर की सहायता से नष्ट की गई शराब जिले के 72 कांडों से संबंधित थी। इन बोतलों में 3587.335 लीटर देसी और 3770.145 लीटर विदेशी शराब शामिल थी। इस विनिष्टीकरण के लिए गुठनी, नौतन, रघुनाथपुर, सिसवन, जीआरपी सहित अन्य थानों के थानाध्यक्ष शराब लेकर पहुंचे थे।

उत्पाद निरीक्षक पीयूष राज ने बताया कि बाजार में इन शराब की बोतलों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये है। इससे पहले भी जिले में इसी तरह से हजारों लीटर शराब नष्ट की जा चुकी है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई थी।

शराब विनिष्टीकरण का कार्य देर शाम तक जारी रहा, जिसमें प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों की सतर्कता और सहयोग सराहनीय रही।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर