Explore

Search

July 3, 2026 10:49 am

सिवान: दो नए अध्यक्षों का हुआ स्वागत अभिनंदन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संगठन महापर्व कार्यक्रम में पार्टी के दो नए जिलाध्यक्षों की घोषणा और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडेय, खनन मंत्री जनक चमार, और मंत्री गन्ना उद्योग सह संगठन चुनाव पदाधिकारी कृष्ण नंदन पासवान उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अपने संबोधन में संगठन के चुनाव को एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सभी आठ सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के प्रयास की बात कही।

सिवान पश्चिमी के नए अध्यक्ष राहुल तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया। वहीं, सिवान पूर्वी के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने का भरोसा जताया।

इस अवसर पर दारौंदा विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, गोरेयाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह, पार्टी के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन, नंद प्रसाद चौहान, पूर्व विधायक व्यास देव प्रसाद, को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा नेता शंभू प्रसाद गुप्ता, राजीव कुमार सिंह बिट्टू सिंह, और गोरेयाकोठी के पूर्व विधायक सत्य देव सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुराधा गुप्ता ने किया। नए अध्यक्षों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, और कार्यक्रम का माहौल काफी ऊर्जावान रहा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर