Explore

Search

July 3, 2026 10:48 am

सिवान: राजू राजद प्रदेश सचिव मनोनीत, शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सहमति से पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने भगवानपुर हाट प्रखंड के महम्मदा निवासी राजू कुमार को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है।

राजू कुमार ने अपने मनोनयन के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के परामर्श को महत्वपूर्ण बताते हुए अपनी भावनाएं प्रकट कीं। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने वचन दिया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

राजू कुमार के प्रदेश सचिव बनने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अवधेश यादव, मोहम्मद फिरोज, प्रिंस यदुवंशी, सत्येंद्र यादव, पंकज कुमार, हेमंत कुमार, अवधेश शर्मा, और परमानंद प्रसाद सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इन नेताओं ने कहा कि राजू कुमार के इस पद पर आने से पार्टी का संगठन और भी मजबूत होगा और क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और मजबूती मिलेगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर