Explore

Search

March 6, 2026 3:14 am

मैरवा की पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल चैंपियनशिप हेतु बिहार टीम में

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा। तेलंगाना में 10 से 14 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली 68वीं राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में मैरवा प्रखंड स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह जानकारी अकादमी के संस्थापक और मुख्य कोच संजय पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन अक्टूबर 2024 में दरभंगा में आयोजित बिहार राज्य अंतर जिला स्कूली हैंडबॉल चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

उल्लेखनीय है कि सिवान जिले की टीम ने इस प्रतियोगिता में चैंपियन ट्रॉफी जीती थी। चयनित खिलाड़ी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की आवासीय प्रशिक्षु हैं। चयनित खिलाड़ियों में अंजली कुमारी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय विलासपुर), रूबी कुमारी, निशा कुमारी, ज्योति कुमारी, अंशु कुमारी और सिमरन कुमारी (राजेंद्र कुष्ठ सेवा आश्रम बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मैरवा) की छात्राएं हैं।

इन खिलाड़ियों के चयन पर हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ सिवान की महासचिव सलमा खातून, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय, संरक्षक रविशंकर मिश्रा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है। इनमें डॉ. शशि भूषण सिंहा, डॉ. शरद चौधरी, डॉ. राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. रामजी चौधरी, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. रीता सिंहा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आरती रानी पांडेय, डॉ. विनय पांडेय, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. एम.जे. अकबर, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. आर.एन. ओझा, और आरएलबीएसए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा प्रमुख हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर