Explore

Search

March 23, 2026 5:20 pm

लकड़ी नबीगंज : पूर्व सांसद के प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र पांडेय का निधन, क्षेत्र में शोक

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: लकड़ी नबीगंज प्रखंड के गोपालपुर कोठी निवासी और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के प्रेस प्रवक्ता रहे सुरेंद्र पांडेय का मंगलवार की रात निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सुरेंद्र पांडेय के निधन पर कई प्रमुख व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में लवलीन चौधरी, पूर्व मुखिया शैलेश यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, युवराज सुधीर सिंह, राकेश पांडेय और विधान पार्षद विनोद कुमार जायसवाल शामिल हैं। सभी ने उनके परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर