Explore

Search

August 5, 2026 6:45 pm

दरौंदा : मांगों को लेकर भाकपा माले ने दिया धरना

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: दारौंदा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को भाकपा माले द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया गया। इस धरने की अध्यक्षता रामायण यादव ने की।

धरने के दौरान पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि भाकपा माले द्वारा दो बार प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन और आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि विधायक के रूप में उन्होंने इस मुद्दे को लगातार विधानसभा में उठाया और इसके परिणामस्वरूप सरकार ने नाम जोड़ने की घोषणा की थी। अब वे प्रशासन से मांग करते हैं कि हर गांव में कैंप लगाकर गरीबों का नाम जोड़ा जाए।

इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव जयशंकर पंडित ने कहा कि बिहार में जाति और आर्थिक आधार पर हुई जनगणना से यह साफ हो गया है कि राज्य में 95 लाख गरीब परिवार हैं। उन्होंने मांग की कि हर गरीब परिवार को दो लाख रुपये दिए जाएं और सभी गरीबों को जमीन मुहैया कराई जाए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर