Explore

Search

July 3, 2026 11:56 am

सिवान : कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर के अस्पताल रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण बिहारी दीक्षित के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय की उपस्थिति में आयोजित हुई।

ज्ञात हो कि सात जनवरी को दीक्षित का निधन उनके पैतृक गांव किलपुर में हो गया। वे अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। वे पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस के अनुशासित और समर्पित नेता थे। उन्होंने प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक अपने कार्यों से कांग्रेस पार्टी में विशेष स्थान बनाया। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी और देश की सेवा की। कुछ वर्षों से वे गले के कैंसर से पीड़ित थे, जो उनके निधन का कारण बना।

इस शोक सभा में शिव धारी दूबे, डॉ. के. एहतेशाम, ओमप्रकाश मिश्र, रमा कांत सिंह, पवन दूबे, उपेंद्र राय समेत अन्य कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर