Explore

Search

April 4, 2026 11:39 am

सिवान : सात घंटे देरी से पहुंची वैशाली सुपरफास्ट

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की गति पर असर पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कई ट्रेनें सिवान जंक्शन पर अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचीं।

नई दिल्ली से सहरसा जाने वाली 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से सिवान जंक्शन पहुंची। इसके अलावा, अन्य ट्रेनें भी विलंबित रहीं:

14006 लिच्छवी एक्सप्रेस: 2 घंटे 29 मिनट

02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल: 3 घंटे 16 मिनट

02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: 1 घंटा 39 मिनट

02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: 4 घंटे 36 मिनट

22411 अरुणाचल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 1 घंटा 10 मिनट

15909 अवध असम एक्सप्रेस: 1 घंटा

15098 अमरनाथ एक्सप्रेस: 2 घंटे

वहीं, 13020 बाघ एक्सप्रेस के निरस्त रहने से यात्रियों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ठंड और ट्रेन विलंब के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर