Explore

Search

July 3, 2026 12:08 pm

सिवान : दो बाइक की टक्कर में एक घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ पर बुधवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया।

घायल की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया निवासी विकास कुमार यादव के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि विकास गांव से शहर अपनी बाइक सर्विसिंग कराने आए थे। तरवारा मोड़ पर बाइक की सर्विसिंग कराने के बाद वह घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर