Explore

Search

March 6, 2026 3:13 am

मैरवा : प्रदर्शनकारी बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा (सिवान): पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और राज्य की शिक्षा व्यवस्था की गिरती गुणवत्ता के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने मंगलवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। यह मार्च भाकपा माले कार्यालय से शुरू होकर स्टेशन चौक तक पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए के जिलाध्यक्ष उपेंद्र साह ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बेरोजगारों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के प्रति संवेदनहीन हो चुकी है। उन्होंने पटना में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पेपर लीक होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और वाटर कैनन से पानी की बौछार करने की कड़ी निंदा की। इस दौरान कई छात्र जख्मी हो गए। साह ने आरोप लगाया कि प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक का मुद्दा लगातार सामने आ रहा है, और राज्य सरकार इस पर अंकुश लगाने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि इंकलाबी नौजवान सभा छात्र-नौजवान और बेरोजगारों की आवाज को और तेज करेगी। सभा में जगजीतन शर्मा, इंद्रजीत कुशवाहा, सत्येंद्र चौहान, सोनू गोड़, संजय राम, श्रीप्रकाश शंकर कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर