Explore

Search

July 3, 2026 1:23 pm

हुसैनगंज : पति के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री को दिया पत्र

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज प्रखंड के करहनु गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान एक पीड़ित महिला ने अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को आवेदन दिया। पीड़िता, गुंजा देवी, जो मृतक रोहित कुमार उर्फ धर्मेंद्र बासफोर की पत्नी हैं, ने बताया कि सराय ओपी थाना क्षेत्र में 11 जनवरी 2024 को हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपित वीरेंद्र यादव और अजीत यादव अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। गुंजा देवी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्होंने थाना से लेकर एसपी तक आवेदन दिया, लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई और उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। पीड़िता ने न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर