Explore

Search

May 26, 2026 6:02 pm

दरौंदा : पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने चार बाइक सवारों को कुचला, सात घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा पेट्रोल पंप के समीप सिवान-छपरा मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पथ निर्माण विभाग की एक गाड़ी ने चार बाइकों को कुचल दिया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


घायल व्यक्तियों की पहचान:

विनोद बिंद (19), पुत्र राजकुमार बिंद, निवासी कल्याणपुर, बिहिया थाना क्षेत्र, आरा।

करण बिंद (12), पुत्र राजकुमार बिंद।

निशा कुमारी (14), पुत्री गणेश बिंद।

गोरख बिंद (20), पुत्र सुखल बिंद।

ममता देवी (30), पत्नी धनेश बिंद।
इनके अलावा अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

बताया जाता है कि पथ निर्माण विभाग की गाड़ी छपरा की ओर से आ रही थी। दारौंदा पेट्रोल पंप के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही चार बाइकों को उसने टक्कर मार दी। हादसे में सभी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और घायलों को गंभीर चोटें आईं। ममता देवी की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

घायल विनोद बिंद सिवान में किराए के मकान में रहकर लहसुन और प्याज बेचने का काम करते हैं। घटना के वक्त वह अपने परिवार के साथ एक छठी कार्यक्रम में जा रहे थे। दुर्घटना के बाद पथ निर्माण विभाग का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मौके से फरार हो गया।

घायलों में किसी को सिर, हाथ या पैर में गंभीर चोटें आईं हैं तो किसी के नाक-मुंह पर गहरी चोटें हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर