Explore

Search

April 4, 2026 1:32 pm

मुख्यमंत्री नहीं इस दौर के गांधी सिवान आ रहे हैं : मौलान इमरान

सिवान: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 जनवरी को प्रगति यात्रा के तहत सिवान आ रहे हैं। वे विभिन्न इलाकों और गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मुख्य रास्तों पर सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजामात को ध्यान में रखते हुए सिवान को सजाया गया है, ताकि मुख्यमंत्री का स्वागत धूमधाम से किया जा सके। समर्थकों में काफी उत्साह है और हर कोई उनके आगमन को लेकर उत्साहित है।

ऑल मदरसा युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना इमरान ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री का यह आगमन जिले के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने लिखा कि दो साल पहले, 8 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के दौरान सोनबरसा मदरसे का निरीक्षण किया था, और तब उन्होंने करीब डेढ़ घंटे सोनबरसा में बिताए थे और वो सोनबरसा के आम लोगों से मिले साथ ही साथ उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की थी। मौलाना इमरान ने मुख्यमंत्री को “इस दौर के गांधी” और “एक सच्चे समाजवादी नेता” के रूप में संबोधित करते हुए लिखा कि उनके आगमन से जिले में विकास की गति और तेज होगी।

मौलाना इमरान ने मुख्यमंत्री द्वारा 2005 में बिहार की सत्ता संभालने के समय दिए गए वादों को याद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने तब ‘न्याय के साथ विकास’ का नारा दिया था, और आज तकरीबन दो दशकों बाद भी वह इस वादे पर कायम हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 2005 में सारण जिले की जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह 24 घंटे बिजली देंगे और सड़कों का सुधार करेंगे। यह सुनकर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे थे, लेकिन आज मुख्यमंत्री ने अपने उस वादे को पूरा कर कर दिखा दिया है और आज उन्हीं के प्रयासों से गांव-गांव तक हर घर तक बिजली 24 घंटे पहुंच चुकी है।

यात्रा कार्यक्रम पर एक नजर:

7 जनवरी, मंगलवार: सिवान – पटना वापसी

8 जनवरी, बुधवार: सारण – पटना वापसी

11 जनवरी, शनिवार: दरभंगा – मधुबनी रात्रि विश्राम

12 जनवरी, रविवार: मधुबनी – मधुबनी रात्रि विश्राम

13 जनवरी, सोमवार: समस्तीपुर – पटना वापसी

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर