Explore

Search

March 16, 2026 3:35 pm

भगवानपुर हाट : आरके बीएड कालेज में मनाया गुरु गोविंद का जन्म दिवस

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: भगवानपुर हाट के सुघड़ी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कालेज में सोमवार को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिवस प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई। महाविद्यालय के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए गुरु गोविंद सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। कालेज के प्राचार्य डा. त्रियुगी नारायन ने सिखों के दसवें गुरु के आन, बान, और शान को याद करते हुए सभी प्रशिक्षुओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की।

इस मौके पर कालेज के सभी शैक्षिक और गैर शैक्षिक कर्मचारी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर