Explore

Search

June 20, 2026 9:36 am

जीरादेई : करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलसा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जीरादेई: जीरादेई प्रखंड के पुखरेड़ा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में सोमवार को कार्य करते समय एक मजदूर विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल मजदूर की पहचान विजयीपुर निवासी अमरजीत राम के रूप में हुई है।

घटना के बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बीडीसी दशरथ खरवार ने विद्युत विभाग की लापरवाही को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर