Explore

Search

July 3, 2026 2:59 pm

सिसवन : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन: थाना क्षेत्र के ग्यासपुर-बघौना मुख्य सड़क पर सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के कलुवाड़ा निवासी पारस यादव के पुत्र मंटू यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंटू यादव सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना से दही बेचकर अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी मदद की और पास के एक निजी क्लिनिक में उनका इलाज कराया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर