Explore

Search

July 3, 2026 2:33 pm

दरौली : दुब्बा नर्वदेश्वर शिव मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति पुनः स्थापित

दरौली : दुब्बा नर्वदेश्वर शिव मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति पुनः स्थापि
✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दरौली: थाना क्षेत्र के दुब्बा गांव स्थित नर्वदेश्वर शिव मंदिर में सोमवार को चोरी हुई मां दुर्गा की मूर्ति को पुनः स्थापित किया गया। दुब्बा गांव के ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की मूर्ति लेने थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष रौशन कुमार, एसआई विद्यापति भारती, एसआई खुशबू कुमारी और एएसआई मनोज कुमार ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

मंदिर समिति और ग्रामीणों के अनुरोध पर थानाध्यक्ष ने मूर्ति उन्हें सौंप दी। जैसे ही मूर्ति मिली, ग्रामीणों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। पूरा माहौल “मां दुर्गा की जय” और “हर हर महादेव” के नारों से भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को मूर्ति बरामद करने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर पप्पू पांडेय, राजेश पांडेय, वीरेंद्र दुबे, डॉ. वीरवल पंडित, बृजेश पांडेय, बृजमोहन मल्लाह, अशोक मल्लाह, राजू मल्लाह, सरोज मल्लाह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर