Explore

Search

April 4, 2026 1:29 pm

सिवान : हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी, सभी फरार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय लहेरा टोली मोहल्ला में 14 दिसंबर की रात रंगदारी मांगने आए मो. सैयद अली और पुरानी किला पोखरा निवासी इमामुद्दीन उर्फ फकीरा की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटना में शामिल सभी अज्ञात आरोपियों की पहचान कर ली है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रतिदिन देर रात छापेमारी कर रही है। हालांकि, पुलिस के डर से सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। घटना के भय से मोहल्ले के अन्य युवक भी अपना घर छोड़ चुके हैं।

रविवार की रात भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया, लेकिन सभी फरार मिले। छापेमारी के दौरान नामजद और अज्ञात आरोपियों के घरों की गहन जांच की गई। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए सतत प्रयासरत है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर