Explore

Search

July 3, 2026 2:34 pm

तरवारा : मंडल कारा के विचाराधीन बंदी की मौत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मंडल कारा सिवान में एक विचाराधीन बंदी की सोमवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के सकरा नौरंगा निवासी कृष्ण सिंह के पुत्र पप्पू सिंह उर्फ उमेश चंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे स्नान करने के कुछ समय बाद बंदी पप्पू सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि पप्पू सिंह को सांस लेने में तकलीफ और उच्च रक्तचाप की समस्या हो गई थी। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें तबीयत खराब होने की सूचना समय पर नहीं दी गई। परिजनों ने बताया कि परिवार का एक सदस्य मुलाकात के लिए जेल गेट पर गया था, जहां उन्हें जानकारी मिली कि पप्पू सिंह की तबीयत बिगड़ गई है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

उल्लेखनीय है कि 2015 में सकरा नौरंगा गांव में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पप्पू सिंह को 2019 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर