Explore

Search

June 20, 2026 11:47 am

आंदर : द्वितीय टर्म परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सारथी नगर यूनिक इंग्लिश स्कूल सह यूनिक साइंस क्लासेज में शनिवार को द्वितीय टर्म परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में कक्षा नर्सरी से लेकर नौ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर आराध्या कुमारी, सौम्या कुमारी, आकांक्षा कुमारी, प्रिया कुमारी, खुशबू कुमारी, सिद्धि कुमारी, खुशी कुमारी, मंशा कुमारी, रोहित कुमारी, अंकित कुमार, बेबी कुमारी, सलोनी कुमारी, अनु कुमारी और श्रुति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनूप कुमार, अंशु कुमारी, प्रिया कुमारी, पलक कुमारी, प्रियांशु कुमार, खुशी कुमारी, मनीषा कुमारी, विशाल कुमार, नरेंद्र कुमार, अविनाश कुमार और हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर साक्षी कुमारी, श्वेता कुमारी, रिंकी कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, रिया कुमारी, सत्यम कुमार, आकांक्षा कुमारी, नंदनी कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी और हरिओम कुमार ने सफलता प्राप्त की।

प्राचार्य मुकेश यादव ने बच्चों की सफलता पर बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर व्यवस्थापक मुन्ना यादव, उपप्राचार्य कुर्बान अंसारी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर