Explore

Search

August 5, 2026 7:22 pm

भगवानपुर हाट : बीडीओ ने किया गरीबों के बीच कंबल वितरण

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट में कड़ाके की ठंड को देखते हुए शनिवार को बीडीओ कुमार विशाल ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण किया।

बीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत भूमिहीन, भिक्षुकों, दिव्यांगों, असहाय व्यक्तियों और निःसहाय विधवाओं को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। पहले दिन शनिवार को प्रखंड कार्यालय में रामपुर गांव की गरीब महिला सुंदरा देवी, चंदन बांसफोर, बड़कागांव के दिव्यांग शेख नईम सहित करीब एक दर्जन जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

बीडीओ ने कहा कि प्राप्त 240 कंबल को जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा और यह गरीब सेवा मानवता की सेवा है। इस मौके पर प्रखंड प्रधान सहायक राजीव कुमार, विशाल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर