Explore

Search

March 22, 2026 12:00 pm

महाराजगंज : नेपाली युवक को चाकू मारकर 10 हजार नकद व मोबाइल की लूट

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): शनिवार को महाराजगंज शहर के आरबीजीआर महाविद्यालय के समीप बदमाशों ने हिंग बेच रहे नेपाली युवक को चाकू मारकर 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली, वहीं बदमाशों की पहचान में जुट गई है।

नेपाल के जगराज बरनट नामक युवक हिंग बेचने का काम करता है और वह शनिवार को आरबीजीआर महाविद्यालय के पास हिंग बेचने के लिए गया था। तभी चार-पांच बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और उसके पास से 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। घायल युवक द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए, लेकिन तब तक सभी बदमाश फरार हो चुके थे।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी और घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर