Explore

Search

May 26, 2026 6:14 pm

दरौंदा : सड़क दुर्घटना मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान): दारौंदा थाना क्षेत्र के बालबंगरा में सड़क दुर्घटना में हुई एक महिला की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी रामचंद्रापुर निवासी रामस्वरूप प्रसाद के बयान पर दर्ज की गई है, जिसमें भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बंटी साह को आरोपित किया गया है।

घटना का विवरण:
रामस्वरूप प्रसाद ने अपने आवेदन में बताया कि 10 नवंबर 2024 को उनकी पुत्रवधू किरण देवी खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बंटी साह ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल किरण देवी को महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक किरण देवी राजबली प्रसाद की पत्नी थीं। इस घटना के बाद रामस्वरूप प्रसाद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस मामले की जांच तथा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर