Explore

Search

July 3, 2026 4:47 pm

सिवान : रेल संपत्ति की चोरी मामले में एक गिरफ्तार, सामान बरामद

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: रेल संपत्ति चोरी के मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बेतवनिया निवासी वीरेंद्र राम को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आरपीएफ की गठित टास्क टीम ने जंक्शन यार्ड के लाइन नंबर छह के सामने से संदिग्ध गतिविधियों के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक झोले में 12 रेलवे पेंड्राल क्लिप बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग एक हजार रुपये है।

पूछताछ में वीरेंद्र राम ने स्वीकार किया कि वह रेलवे संपत्ति चोरी कर इसे चलते-फिरते कबाड़ी वालों को बेचता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइनों से सामान चोरी करना उसका मुख्य काम है।

छापेमारी टीम में शामिल:

सउनि शैलेंद्र कुमार पांडेय

हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा

कांस्टेबल आबिद अली

मामले की जांच सउनि ब्रजभूषण सिंह द्वारा की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर