Explore

Search

May 31, 2026 11:10 pm

भगवानपुर हाट : भूमि विवाद के मामले में महिला ने कराई प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मीरजुमला निवासी बालचंद प्रसाद की पत्नी सुमित्रा देवी ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर आठ लोगों के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपितों में अवधेश प्रसाद, सुनीता देवी, किशोर प्रसाद, संजय प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल हैं। सुमित्रा देवी ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की गई और गालियाँ दी गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर